ग्राम पंचायत देमार में ग्रामीणों द्वारा भव्य तीन दिवशीय राम सत्त़ा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ग्राम पंचायत देमार में ग्रामीणों द्वारा भव्य तीन दिवशीय राम सत्त़ा कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे. कार्यक्रम में लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, ओंकार साहू विधायक धमतरी श्रीमती अंबिका मरकाम विधायक सिहावा श्रीमती तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी मोहन लालवानी शरद लोहाना पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं एवं आमजन उपस्थित रहे.श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के योजनाओं से जनता को जागरूक किए (वर्ष 2018 से 2023) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा जनता, किसानों, युवाओं और विभिन्न वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं थीं, जिनका व्यापक लाभ लोगों को मिला। किसानों के लिए योजनाएं
राजीव गांधी किसान न्याय योजना: किसानों को धान का बेहतर मूल्य और फसल के लिए इनपुट सब्सिडी (आर्थिक सहायता) दी गई।गोधन न्याय योजना: राज्य सरकार द्वारा गठानों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर की खरीदी की गई, जिससे पशुपालकों और किसानों को अतिरिक्त आय का लाभ मिला.समर्थन मूल्य पर किसानों से रिकॉर्ड मात्रा में धान की खरीदी की गई। ग्रामीण एवं कृषि विकास
नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी (सुराजी गांव योजना): गांवों में जल संरक्षण (नरवा), पशुओं की सुरक्षा व संवर्धन (गरुवा), जैविक खाद निर्माण (घुरुवा) और पोषण तथा आय के लिए बाड़ी विकास को बढ़ावा दिया गया.राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
गरीबों और आम जनता के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उच्च गुणवत्ता वाली निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और हाट-बाजार क्लिनिक मे शहरी बस्तियों और दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना: प्रदेश के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा और आर्थिक सहायता का लाभ मिला।
युवा एवं अन्य वर्ग बेरोजगारी भत्ता योजना: पात्र शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत किए.
आज डबल इंजन की सरकार होते हुए भी बिजली बिल में इतना बढ़ोतरी हो रही है स्मार्ट मीटर लगने से छत्तीसगढ़ की जनता पूरी तरह आर्थिक तंगी से जूझ रही है लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति जन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है इस सरकार में जनता के हित वाली की योजना ही नहीं है.