Uncategorized
कलेक्टर से की गई बिरेतरा हाईस्कूल में अतिरिक्त शौचालय निर्माण की मांग

धमतरी। ग्राम पंचायत बिरेतरा जिला धमतरी के सरपंच श्रीमती धनेश्वरी भारत ध्रुव, उपसरपंच मनीष कुमार साहू के साथ ग्रामीणो ने गांव में स्थित शासकीय हाई स्कूल में अतिरिक्त बालक- बालिका शौचालय निर्माण की मांग कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से भेंटकर की।
दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत बिरेतरा के हाईस्कूल में शौचालय निर्मित है किन्तु अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। ऐसे में शौचालय पर्याप्त नहीं है। इसलिए शौचालय निर्माण की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही है।

