दूरस्थ अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्रित है मोदी सरकार : रंजना साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है - दिग्विजय सिंह कृदत्त
पीएम जनमन मोबाइल चिकित्सा इकाई का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

धमतरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंवाद एवं जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र के ग्राम अकलाडोंगरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल बस यूनिट का निरीक्षण कर ग्रामीणों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिए। श्रीमती रंजना साहू ने मोबाइल चिकित्सा इकाई में उपस्थित ग्रामीणों एवं मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान रंजना व भाजपा नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त ने उपचाराधीन महिलाओं एवं बच्चों से चर्चा करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा किए। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू, व श्री कृदत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, विशेष रूप से जनजातीय एवं दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को गांव के समीप ही उपचार एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने उपचाराधीन महिलाओं एवं बच्चों से चर्चा करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा किए। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह कृदत्त, मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, मण्डल उपाध्यक्ष अहमद अली, जोहर साहू सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।