कुरूद में (सिंगल नोडल एजेंसी)स्पर्श से राहत की बारिश: पीएम आवास के 17.99 लाख सीधे खातों में, फिर दौड़ा निर्माण का पहिय
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का माना आभार

कुरूद।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत वर्षों से किस्त का इंतजार कर रहे कुरूद के पात्र हितग्राहियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कुरूद नगर पालिका ने सिंगल नोडल एजेंसी स्पर्श प्रणाली के माध्यम से 17.99 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है। खाते में पैसा पहुंचते ही जहां हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी लौट आई, वहीं लंबे समय से रुके आवास निर्माण कार्यों ने फिर से गति पकड़ ली है।खातों में राशि पूरी पारदर्शिता से पहुंची.नगर पालिका द्वारा यह राशि दो हिस्सों में दी गई.15.36 लाख रुपये (राज्यांश),2.63 लाख रुपये (केंद्रांश) क़े रूप मे.स्पर्श प्रणाली के जरिए हुआ यह भुगतान पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध रहा। बिना किसी बिचौलिए के सीधे खाते में राशि मिलने से हितग्राहियों ने तुरंत अपने अधूरे मकानों का काम दोबारा शुरू कर दिया है.नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सीधे खातों में 17.99 लाख रुपये मिलना पारदर्शी शासन का प्रमाण है। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ा संबल मिला है और हमारा प्रयास है कि सभी आवासों का निर्माण जल्द पूरा हो।नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने लाभार्थियों से बात करते हुए कहा यह सिर्फ राशि का ट्रांसफर नहीं, बल्कि आम जनता के सपनों को मजबूती देने का काम है। जब लाभ सीधे खातों में पहुंचता है, तो भरोसा बढ़ता है और जरूरतमंद परिवार अपने घर का सपना पूरा कर पाते हैं। जनता की परेशानी हमारी प्राथमिकता है और उसका समाधान हमारी जिम्मेदारी।अब भुगतान प्रक्रिया लगातार रहेगी.मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने जानकारी दी कि पहले योजना की राशि निकाय के माध्यम से दी जाती थी, लेकिन अब शासन के निर्देश पर राज्यांश और केंद्रांश सीधे हितग्राही के खाते में भेजे जा रहे हैं। नई व्यवस्था के कारण जो शुरुआती विलंब हुआ था, वह अब समाप्त हो चुका है और आगे भुगतान निरंतर जारी रहेगा।


