Uncategorized

ब्रह्माकुमारिज द्वारा किया गया महापौर ,पार्षद सम्मान समारोह का आयोजन

कोई भी तकलीफ में हमारे पास आता है तो सबसे पहले हमारा व्यवहार उसके साथ कैसा है ये मायने रखता है-रामू रोहरा


धमतरी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज धमतरी द्वारा नवनिर्वाचित महापौर ,सभापति एवं वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमे सभी भी उपस्थिति रही साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही. पदाधिकारियों के सम्मान में बच्चो द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसको देखकर सबके अन्दर कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति जागृत हुई, अपने शहर के एवम देश के विकास के लिए ध्रिड संकल्पित हुए। दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, ब्रह्माकुमारिज बहनों द्वारा सभी पदाधिकारियों का सम्मान तिलक, पट्टा, हार, श्रीफल, गुलाब फुल व स्लोगन फोटो फ्रेम द्वारा किया गया। सरिता दीदी ने सभी का स्वागत सम्मान किया. दीदी ने कहा सभी को सुंदर अवसर मिला है सबकी सेवा कर सबका दिल जितने का , जनता की सेवा करने का. जैसे घर का मुखिया होता है जिसके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेवारी होती है ऐसे आप सभी के ऊपर पुरे शहर की जिम्मेवारी है .ऐसे ही स्वयं परमपिता परमात्मा शिव विश्व का मुखिया है जो विश्व को पतित से पावन बनाने आया है उनकी याद से हमें पावन बनना है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामू रोहरा ने कहा सारा शहर नया धमतरी देखना चाहता है मै और हम सभी 40 पार्षद मिलकर धमतरी शहर का नक्शा बदल देंगे. विकास तो हमें करना ही है लेकिन कोई भी तकलीफ में हमारे पास आता है तो सबसे पहले हमारा व्यवहार उसके साथ कैसा है ये मायने रखता है .हम सबके ऊपर निगाहे है जनता की विश्वास की उनके विश्वास पर हमें खरा उतरना है. आज हमारा जो श्रृंगार हुवा है ऐसा ही श्रृंगार हमें शहर का करना है .जो ज्ञान हमें किताबो में नहीं मिलता वो ज्ञान हमें यहाँ सेंटर में प्राप्त होता है इसलिए मै यहाँ के कोइ भी कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहता. हमें अपने कार्य की जिम्मेवारी अच्छे से निभाने के लिए यहाँ सिखाये जाने वाला मैडिटेशन जरुर सीखना चाहिए .प्राजकता बहन ने सभी को आध्यत्मिक एक्टिविटी कराई . कार्यक्रम का सफल संचालन कामिनी कौशिक ने किया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!