Uncategorized

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महापौर रामू रोहरा रहे उपस्थित,स्व. युगल किशोर की पुण्यतिथि पर जनसेवा का अनुपम उदाहरण

धमतरी। स्व. युगल किशोर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर ओजस्विनी नर्सिंग होम में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर नगर निगम के महापौर रामू रोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।महापौर रामू रोहरा ने स्व. युगल किशोर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा,
जनसेवा के इस पावन कार्य से उनकी स्मृति चिर स्थायी बनती है। समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है और यह स्वास्थ्य शिविर उसी सेवा भावना का प्रतीक है।
शिविर में विशेषज्ञ डा राहुल ठाकुर,एम एस,डा रागिनी ठाकुर स्त्री रोग विशेषज्ञ व प्रतीक पटेल की टीम ने सैकड़ों नागरिकों की स्वास्थ्य जाँच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाएं निःशुल्क प्रदान कीं। स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने वाला यह आयोजन अत्यंत सराहनीय रहा।महापौर ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। नगर निगम हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहेगा।
इस मौके पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि उक्त आयोजन पोस्ट आफिस वार्ड की पार्षद चंद्रभागा साहू के सौजन्य से किया गया जिसकी लोगों व्दारा सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!