Uncategorized

जिला जेल धमतरी में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन

तंबाकू,शराब की लत शारीरिक मानसिक आर्थिक विकास में बाधक - डॉ. गणेश साहू

धमतरी- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा व्यसन मुक्ति अभियान संपूर्ण देश में चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला जेल परिसर बठेना धमतरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 विचाराधीन कैदियों ने भी इस कार्यक्रम का लाभ लिया ।जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू बालोद ने बताया कि नशा से क्या-क्या हानियां होती है। व कैसे रोकथाम किया जा सकता है ।व 95 प्रतिशत अपराध नशे के कारण होता है। डॉ. गणेश प्रसाद साहू जिला अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड ने बताया कि नशे से शारीरिक मानसिक व आर्थिक पतन होता है। बुरी संगति ही इसका इसका मूल कारण है। घर व परिवार के मुखिया अच्छी संस्कार देकर एवं पक्का इरादा करके धूम्रपान मद्यपान से छुटकारा पाया जा सकता है ।नशा करना है तो अच्छी शिक्षा व ज्ञान प्राप्त करने के तरीकों का करें। देवी भूमिका भागवताचार्य ने कहा कि फिल्मी हीरो का अनुसरण ना करें, अपने बच्चों को व्यसन से होने वाले हानिकारक प्रभावों से अवगत कराए। अंत में शानदार नशा मुक्ति गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन दानी राम साहू शिक्षक ने किया ।व जेल अधीक्षक श्री डहरिया ने आभार व धन्यवाद दिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!