Uncategorized

अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

धमतरी।जिल में हुए दो अलग – अलग हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।ग्राम गुजरा के पास देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार दो लोगों की जान चली गई।वहीं एक अन्य घटना में कार ने बाईक सवार पिता और पुत्री को चपेट में ले लिया इस हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बच्ची को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना मेचका थाना क्षेत्र के सांकरा से अरसीकन्हार के बीच की है। हॉस्पिटल से घर लौट रहे बाईक सवार पिता,पुत्री को कार ने जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में पिता ने मौके पर दम तोड़ दिया। बेटी को सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया जहां उनका ईलाज जारी है,बताया जा रहा है कि मृतक वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रुप में कार्य कर रहा था, जो मांदागिरी रहने वाला था।

दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र में गुजरा के पास की है।गुरुवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाईक सवार दो युवकों को ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू, हेमंत साहू,पप्पू साहू, अमन और खिलावन साहू दो एंबुलेंस लेकर तत्काल घटनास्थल पहुंचे और हादसे में गंभीर रुप से घायल दोनों युवकों को धमतरी जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बलराज पटेल 19 वर्ष और पोखन यादव 30 वर्ष निवासी दरगहन के हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक ग्राम दरगहन से भखारा दवाई लेने मेडिकल स्टोर गए थे। वापस लौटते वक्त गुजरा और कोसमर्रा के बीच में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही गुजरा के पास एक युवक को कार ने ठोकर मार दी थी। जिसमें युवा की मौत हो गई है। अब तक कार चालक और कार पुलिस पकड़ से बाहर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!