Uncategorized
दिल्ली में सम्पन्न ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन में रही धमतरी विधायक की सक्रिय भागीदारी
ओबीसी समाज को राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व में उचित प्रतिनिधित्व देना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है-ओंकार साहू

धमतरी। ओबीसी वर्ग की शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के धमतरी विधायक ओंकार साहू ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विधायक ओंकार साहू ने सम्मेलन के उद्देश्यों का समर्थन करते हुए कहा कि ओबीसी समाज को राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व में उचित प्रतिनिधित्व देना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।देशभर से आए छात्र, युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इस सम्मेलन का हिस्सा बने। इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से ओबीसी समुदाय की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीर मंथन और निर्णय लिए गए.पिछड़ों की महापंचायत के नारे के साथ यह सम्मेलन सामाजिक न्याय के आंदोलन को नई दिशा देने की ओर एक ठोस कदम साबित हुआ।


