बहनों का रक्षासूत्र भाईयों तक समय पर पहुंचाने डाक विभाग ने लगाया स्पेशल पीला बाक्स
मुख्य डाकघर, मठमंंदिर चौक के पास, कलेक्ट्रेट, उपडाकघर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया गया है पीला बाक्स

धमतरी। इस बार रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार 9 अगस्त को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। रक्षाबंधन ऐसा पर्व है जिसकी तैयारी विगत कई दिनों पूर्व से ही शुरु हो जाती है। दूरदराज रहने वाली बहने अपने भाईयों तक स्नेह प्रेम के प्रतीक के रुप में राखी भेजते है। ताकि रक्षाबंधन पर्व पर उन्हें अपने बहनो से दूर होने का अहसास न हो। इस भावनात्मक स्थिति को समझते हुए डाक विभाग द्वारा हर साल की भांति इस साल भी राखी स्पेशल पीला बाक्स लगाया गया है। जिसमें सिर्फ राखियां ही भेजी जायेंगी। विभाग की प्राथमिकता रहती है कि पर्व के पहले सभी राखियों को पहुंचाया जाये। शहर में मुख्य डाकघर, कलेक्ट्रेट, मठमंदिर चौक रोड, कई उपडाकघरों में भी राखी स्पेशल पीला बाक्स लगाया गया है। जहां से देश के कोने-कोने में राखियां पहुंचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त स्पेशल राखी लिफाफा भी है लोग स्पीड पोस्ट से भी राखी भिजवाते है। कुछ लोगों द्वारा निजी कुरियर सर्विस के माध्यम से भी राखियां भाईयों तक पहुंचा रहे है।
5 रुपये से 300 रुपये तक की राखी बाजार में है उपलब्ध, फैंसी राखियों की डिमांड ज्यादा

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पर्व के चलते शहर में राखियों का बाजार सज चुका है। जहां बहने भाईयों के लिए राखी खरीदने पहुंच रही है। बता दे कि इस बार 9 अगस्त को उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां बहनों द्वारा अभी से की जा रही राखियों के लिए वैसे तो पिछले 10 दिनों से बाजार सज चुका है। राखी बाजार में रौनक बढऩे लगी है। बहने दूर रहने वाले भाईयों तक समय से रक्षासूत्र पहुंचाने अभी से राखी खरीदकर भाईयों को भेज रही है। ताकि उन्हें स्नेह और विश्वास उन तक पहुंच सके। शहर में विशेषकर गोलबाजार के आसपास राखियों का बाजार सजा है। इसके अतिरिक्त रामबाग ईतवारी बाजार, सहित कई अन्य स्थानों फैंसी व जनरल स्टोर्स में राखियों की बिक्री हो रही है। बाजार में 5 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उलपब्ध है। इनमें सबसे ज्यादा फैंसी व स्टोन राखियों की डिमांड है। वहीं छोटे बच्चों के लिए अलग कार्टून राखियां भी बाजार में उपलब्ध है। जिसकी भी डिमांड बनी हुई है। रक्षाबंधन पर्व पर बहन भाईयों को राखी बांधकर जीवनभर सुरक्षा व स्नेह का वचन लेती है। इस पर्व का हिन्दु धर्म में विशेष महत्व है पर्व को लेकर बहन भाईयों द्वारा विशेष तैयारियां अभी से किया जा रहा है।
