नवनिर्वाचित तहसील साहू समाज अध्यक्ष को महापौर रामू रोहरा ने दी बधाई

धमतरी। नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने तहसील साहू समाज धमतरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रभागा साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहू समाज समाजसेवा, संगठन और सहयोग की परंपरा के लिए जाना जाता है। समाज के नवनिर्वाचित नेतृत्व से निश्चित रूप से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सामाजिक उत्थान के लिए नई योजनाओं और गतिविधियों को गति मिलेगी।महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती चन्द्रभागा साहू अपने अनुभव और समर्पण से समाज को नई दिशा प्रदान करेंगी और आने वाले समय में समाज की एकजुटता को और मजबूती देंगी। उन्होंने कहा कि साहू समाज हमेशा से क्षेत्र की प्रगति और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी समाज की यह भूमिका और सशक्त होगी।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, पार्षद तल्लीन पुरी गोस्वामी, पार्षद कुलेश सोनी, ईश्वर साहू, शुभांक मिश्रा, पिंटू कहार, यमन मरकंडे, राघवेन्द्र साहू, श्रीमती सुमन मरकंडे एवं आयुष दीवान उपस्थित रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रभागा साहू ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएँगी। समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति और युवा पीढ़ी के विकास के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।