चंद्रभागा साहू बनी साहू समाज धमतरी शहर तहसील की प्रथम अध्यक्ष,उपाध्यक्ष बने डॉ रामकुमार साहू
सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन सामाजिक एकता का परिचायक

जिला साहू संघ धमतरी के सभी सामाजिक इकाइयों में निर्वाचन क्रमबद्ध जारी है l इसी क्रम में तहसील साहू समाज शहर धमतरी के प्रमुख पदों पर निर्वाचन संपन्न हुआ l जिसमें तहसील अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, उपाध्यक्ष पुरुष डॉ. रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष महिला भगवती साहू, संगठन सचिव पुरुष रामेश्वर साहू, संगठन सचिव महिला निर्मला साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए l धमतरी जिले के इतिहास में किसी तहसील में पहली बार महिला अध्यक्ष के रूप में चुनी गई है lशहर तहसील की प्रथम महिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर चंद्रभागा साहू ने बताया कि मेरा प्रथम उद्देश्य हमारे साहू समाज जो संगठित है उसको और भी अधिक संगठित करने का प्रयास करुँगी l हमारे समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, युवा उत्थान, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक विकृतियों के उन्मूलन, पारदर्शितापूर्ण कार्य कर समाज की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु कटिबद्ध रहूंगी l
निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, उपाध्यक्षद्वय तोरणलाल साहू, केकती साहू, सचिव लीलाराम साहू ने बताया कि तहसील साहू समाज शहर धमतरी में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है l निश्चित ही यह सामाजिक एकता व प्रगति, नारी सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक संदेश है l इस अवसर पर यशवंत कुमार साहू महासचिव जिला साहू संघ धमतरी, गोवर्धन साहू, नंदकुमार साहू, ललित चौधरी, डॉ.गीताराम साहू, रूपेंद्र गंजीर, नीलकंठ साहू, केशव साहू, रोहित कुमार साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू समाज शहर धमतरी, गोपीकिशन साहू संरक्षक, विजयगौतम साहू पूर्व उपाध्यक्ष, भागेश हिरवानी, देवेंद्र कुमार साहू पितांबर साहू अध्यक्ष सोरिद परिक्षेत्र, लालाराम साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष हटकेशर, ललित कुमार साहू अध्यक्ष बठेना परिक्षेत्र , मदन साहू अध्यक्ष दानीटोला परिक्षेत्र, अनिल साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष गोकुलपुर , बंसीलाल साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष रामसागरपारा, हेमंत साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष जालमपुर जय साहू उपाध्यक्ष , के. आर. बाँकड़े, ईश्वर साहू, कैलाश साहू, चोवाराम साहू, कुलेश्वरी साहू , हीराबाई साहू, निर्मला साहू, अशोक साहू ,सुरेश साहू ,दीपक साहू , नरसिंग साहू , बंसीलाल साहू ,नीलमणि साहू , जानकी साहू ,चंदूलाल साहू , नीरज साहू के साथ बड़ी संख्या में तहसील, परिक्षेत्र, वार्ड के पदाधिकारी उपस्थित थे l
