Uncategorized

पानी की समस्या से परेशान डाकबंगला वार्डवासी पार्षद सोमेश मेश्राम संग पहुंचे निगम, जताया विरोध


धमतरी। 4 महीनो से पानी की समस्या से जूझ रहे डाकबंगला वार्ड की महिलाओ का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पार्षद सुमन मेश्राम के नेतृत्व में निगम पहुंची महिलाओं ने मुख्य द्वार में खाली बाल्टी-गंजी सहित अन्य पात्रो को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द व्यवस्था नहीं सुधारे जान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्ड की संतोषी बाई, राधिका साहू, पार्वती, रुखमनी, सुकारो साहू, भारती, शैलेन्द्री डहरिया, सेवती, कुमारी बाई ने बताया कि पीजी कालेज रोड़ एरिया में पिछले चार माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निगम को भी अवगत करा चुके है। लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नही हुआ है। जबकि जलकर लेने वार्ड के संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक हर माह आते है। जब पानी ही नही मिल रहा तो जलकर किस बात की ले रहे है। पेयजल समस्या को लेकर निगम में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर सहित वार्डवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!