Uncategorized

ग्राम उमरगांव में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस रहे उपस्थित

ग्राम उमरगांव के बूथ क्रमांक 185 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 134वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी एवं भाजपा मंडल बेलरगांव के महामंत्री मोनू साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर बूथ के संयोजक,सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात शक्ति केंद्र एवं बूथ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम उमरगांव में एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई।इस अवसर पर जनक साहू, लखन पुजारी, तुलसी साहू, फलेंद्र साहू, रोमेश साहू, रामेश्वर, राजू कौमार्य,सुखचंद, सुकलाल, रेणुका, जमुना, यशोदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!