Uncategorized

विख्यात कॉमेडियन सुनील पाल व विकल्प मेहता की प्रस्तुति पर हजारों दर्शकों ने लगाए हंसी का ठहाके

अजय एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा कुरुद में कॉमेडी शो का किया गया आयोजन

हमें खुद को प्रकाश बना कर समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करना है – अजय चन्द्राकर
कुरुद। अजय एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा कुरुद में कॉमेडी शो आयोजित किया गया। जहां विख्यात कॉमेडियन सुनील पाल व विकल्प मेहता द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिससे उपस्थित हजारों दर्शकों ने हंसी का ठहाके लगाए इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करना है। उन्होंने दीप पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें खुद को प्रकाश बनाना है और सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत की है। मनोरंजन का महत्व बताते हुए कहा कि स्टैंड अप कॉमेडी जैसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा में प्रेरित कर सकते हैं। यह भी कहा गया कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। पूर्व मंत्री ने संस्था की गतिविधियों को बढ़ाने का आश्वासन दिया और कहा कि युवाओं के नेतृत्व में यह संस्था समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सुनील पाल एवं विकल्प महेता का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में जनता को मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी मिलेगा। यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे और उनकी जरूरतों को समझने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!