Uncategorized

फटाका फोड़ने से मना करने पर सीने में चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपी घटना करने के बाद हुए थे फरार,जिसको 12 घंटे के कड़ी मेहनत के बाद धमतरी पुलिस ने ढूंढ निकाला

प्रार्थी गणेश माली पिता कल्याण माली 40 महिमासागर वार्ड (मैला गड्ढा ) धमतरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक कल रात्रि करीबन 11 बजे उनका छोटा भाई (मृतक) नरेश माली पिता कल्याण माली 36 वर्ष महिमासागर वार्ड (मैला गड्ढा ) धमतरी अपने घर अंदर परिवार सहित सोया हुआ था,उसी समय आरोपी हेमंत, दिनेश, प्रदीप मोहल्ले में मृतक के घर के पास फटाका फोड़ रहे थे, फटाका की आवाज सुनकर मृतक अपने घर से बाहर निकला और तीनों आरोपियों को फटाका फोड़ने से मना करने लगा की कही दूसरे जगह जाकर फटाका फोड़ो मेरे घर में छोटे छोटे बच्चे है जो तेज आवाज से परेशान हो रहे है, इसी बात को लेकर मृतक और तीनों आरोपियों के बीच वाद विवाद होने पर मारपीट हुआ इसी बीच हेमंत उर्फ़ पांगड़ू ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के सीने में बायीं ओर एक बार जोरदार वार किया जिससे मृतक वही पर गिर गया जिसे उसके परिजन लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए,जहाँ डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर डीसीएच हॉस्पिटल धमतरी लेकर गए, वहाँ चेक करने पर उसकी मृत्यु होना बताये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटीकोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना लगते ही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने थाना प्रभारी कोतवाली को उक्त तीनों आरोपियों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिये थे।जिस पर कोतवाली की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को छुपे अलग-अलग स्थानों से पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया एवं प्रयुक्त चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं तीनों आरोपी हेमंत, प्रदीप एवं दिनेश के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 103(1)3,5 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.आरोपियों हेमंत सोम पिता सुरेश सोम 19 वर्ष पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी,प्रदीप साहू पिता स्वर्गीय राजेश साहू 19 वर्ष पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी, दिनेश सोम पिता सुरेंद्र सोम 26 वर्ष पता महिमा सागर वार्ड मैला गड्ढा पारा धमतरी का और भी पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.राजेश मरई,उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला,सउनि.हेमंत ध्रुव, आर.रघुराज कर्श,संजय पति, डायमंड यादव,भूपेन्द्र पदमशाली,अंशुल सालुंके का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!