Uncategorized

धार्मिक आयोजनों से नवीन पीढ़ी को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलता है- विधायक ओंकार साहू


धमतरी। ग्राम कलारतराई में आयोजित त्रिदिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। उन्होने ग्रामीण जनों की आस्था, श्रद्धा और उत्साह को नमन किया। इस अवसर पर श्रीराम के नाम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति की जड़ें और मजबूत होती हैं एवं नवीन पीढ़ी को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलता है। रामधुनी में रामायण का सार छुपा है और रामायण में सम्पूर्ण जीवन का सार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!