Uncategorized

नवागांव (कंडेल) में विधायक ओंकार साहू ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल


धमतरी। ग्राम पंचायत नवागांव (कंडेल) में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रथम, नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ हुआ, जिसके शुभ अवसर पर विधायक ओंकार साहू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके पश्चात ग्राम में आयोजित मंदिर निर्माण एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के पावन समारोह में भी विधायक साहू ने भाग लेकर श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण वातावरण में ग्रामवासियों के साथ पूजा-अर्चना की। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समुचित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा का पहला आधार है। यह केंद्र क्षेत्र के नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। हमारा प्रयास है कि हर ग्राम में बच्चों और माताओं के लिए पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएँ सुलभ हों, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि हम महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रहे है। धार्मिक स्थलों का निर्माण केवल पूजा का स्थान नहीं होता, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में सरपंच लखन लाल ध्रुव , उपसरपंच जीवन लाल डहरे , शिवकुमार साहू , कुमार साहू , दिलीप साहू, नागेश्वरी साहू , उर्वशी साहू, हेमलता टौण्डे, प्रेमलता बांधे , भोला राम साहू, रविशंकर साहू, जितेन्द्र डहरिया, व्टारिका साहू, शिवकुलार साहू, मेनका साहू, रेखराम साहू, भुनेश्वरी साहू, यशोमति साहू, प्रेमलता सिन्हा, राजेन्द्र कुमार सिन्हा, राही साहू ,ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सचिव सियाराम यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!