Uncategorized

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था का उजागर:विधायक ओंकार साहू ने कसावाही केंद्र में की औचक निरीक्षण

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसावाही स्थित धान खरीदी केंद्र में विधायक ओंकार साहू ने अचानक पहुँचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाएँ चिंताजनक और सरकार की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।विधायक साहू के पहुंचने पर केंद्र में न तो कोई किसान मौजूद था, न ही धान की खरीदी से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दी। केंद्र पूरी तरह खाली होने के बावजूद वहाँ तैनात नोडल अधिकारी यह तक नहीं बता सके कि आज कितने किसानों के टोकन कटे हैं और कितने किसानों का धान खरीदी के लिए निर्धारित है।विधायक ओंकार साहू ने कहा सरकार धान खरीदी शुरू होने से पहले बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। कसावाही जैसे महत्वपूर्ण केंद्र में किसान अनुपस्थित हैं, धान नहीं है और नोडल अधिकारी को अपने मूल दायित्व की जानकारी तक नहीं! यह किसानों के साथ सीधा अन्याय है।उन्होंने आगे कहा कि खरीदी केंद्रों में इस प्रकार की लापरवाही यह दर्शाती है कि प्रशासनिक तैयारी अधूरी है और किसानों को जानबूझकर परेशानी में डाला जा रहा है.विधायक साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केंद्र में पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,किसानों की उपस्थिति व टोकन की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक की जाए,और नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधायक साहू ने कहा धान खरीदी किसानों के लिए वर्षभर की मेहनत का परिणाम होती है। यदि केंद्रों में अव्यवस्था रहेगी, अधिकारी जवाबदेह नहीं होंगे और टोकन की जानकारी स्पष्ट नहीं होगी तो इसका सीधा नुकसान किसानों को होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!