Uncategorized

सदर उत्तर वार्ड में भाजपा से अमित जैन है युवा, सेवाभावी व योग्य दावेदार

समस्याओं के निराकरण के लिए उठाते रहे है आवाज, 24घंटे लोगों की मद्द के लिए रहते है तत्पर

वार्डवासी कर रहे श्री जैन को भाजपा से टिकट देने की मांग

धमतरी । नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आरक्षण हो चुका है जिसमें सदर उत्तर वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। ऐसे में वार्ड में दावेदार सामने आ रहे है। इन सबके बीच भाजपा से युवा अमित जैन की दावेदारी वार्ड में चर्चा की विषय बना हुआ है। सदर उत्तर वार्ड के युवा अमित जैन का पूरा परिवार संघ से जुड़ा हुआ है। वार्ड व शहर में उनका परिवार प्रतिष्ठित माना जाता है। सदर उत्तर वार्ड में अमित जैन व उनके परिवार के सभी सदस्यों की अच्छी लोकप्रियता है। शुरू से ही अपने शिक्षा अध्ययन काल में उन्होंने वार्डवासियों की काफी सेवाएं की है। समय समय पर इनके द्वारा वार्ड में समस्याओं के निराकरण के लिये भी आवाज उठाई जा रही है। यहां तक कोई व्यक्ति इनके पास अद्र्धरात्रि को पहुंचता है, तो भी वे हर संभव उनकी समस्या के निराकरण के लिये प्रयास करते हैं 24घंटे लोगो की मद्द के लिए तत्पर रहते है। जिससे वार्डवासियों में इनके प्रति सहानुभूति है और वार्डवासियों ने इन्हें अब चुनाव लडऩे की समझाईश दी है जिसे लेकर वे वार्डवासियों की मांग पर चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। कई वार्डवासी भी भाजपा से अमित जैन को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मांग कर रहे है। चर्चा है कि यदि सदर उत्तर वार्ड से भाजपा अमित जैन को अपना उम्मीदवार घोषित करती है तो इस क्षेत्र से भाजपा को पुन: जीत मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि सदर उत्तर वार्ड में विकास की जरुरतों व मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकताओं से अमित जैन भलिभांति परिचित है। युवा योग्य व शिक्षित दावेदार है। कई वार्डवासियों का समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!