Uncategorized

ऐतिहासिक राजा बाड़ा परिसर के कायाकल्प की शुरुआत: डामरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 11 स्थित ऐतिहासिक राजा बड़ा परिसर में बहुप्रतीक्षित डामरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह परिसर नगर का एक प्रमुख एवं प्राचीन स्थल है, जहाँ वर्षों से सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता आ रहा है। लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण इस स्थान के विकास की मांग लगातार उठ रही थी, जिसे अब जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से साकार किया जा रहा है।
वार्ड पार्षद अश्वनी निषाद की अनुशंसा पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा के विशेष प्रयासों से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से इस परिसर का डामरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद राजा बाड़ा परिसर और अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनेगा, जिससे नगरवासियों को विभिन्न आयोजनों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। शिवम नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छपरा में बताया कि आगामी दिनों में इस स्थान पर भव्य डोम का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है जो धमतरी जिला के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस एवं नगर पंचायत नगरी के समस्त पार्षदों के पार्षद निधि से यहां पर एक भव्य एवं सर्व सुविधा युक्त डोम का निर्माण की तैयारी नगर पंचायत नगरी कर रही है जिससे आगामी दिनों में यहां होने वाले आयोजनों में एवं गर्मी बरसात के दिनों में होने वाले कार्यक्रमों में असुविधा से बचा जा सकेगा.इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत लाला पुजारी घर से दरियारा तालाब तक बीटी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया। वार्ड पार्षद शंकर देव ने चुनाव के समय जो जनता से वादा किया था उसे पूरा करते हुए आज यह सड़क की सौगात वार्ड वासियों को दी जा रही है लगभग 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यह मार्ग बायपास सिहावा रोड से जुड़कर आवागमन को अत्यंत सुगम बनाएगा और नगर के विकास को नई दिशा देगा।नगर पंचायत नगरी में विगत समय में भी अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं, जिनमें सड़कों का उन्नयन, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल सुविधाओं का विस्तार एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण प्रमुख हैं। इन विकास कार्यों की श्रृंखला में राजा बाड़ा परिसर का कायाकल्प एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
विशेष उल्लेखनीय है कि राजा बड़ा परिसर में भविष्य में एक और डोम निर्माण की भी योजना तैयार की जा रही है, जिससे बड़े आयोजनों के लिए स्थायी एवं आधुनिक संरचना उपलब्ध हो सकेगी। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिससे यह स्थल नगर का एक आदर्श कार्यक्रम स्थल बन सके।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष, विकास बोहरा कमल डागा सुरेश साहू दीनदयाल यादव हेमू सेन पार्षदगण अश्वनी निषाद शंकर देव हरीश साहू देव चरण ध्रुव नरेश पटेल राजा पवार जयंती टुकेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव चेलेश्वरी साहू मिकी गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता योगेश साहू एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!