Uncategorized

सट्टा खाईवाल गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त, भेजा गया जेल

धमतरी पुलिस द्वारा जुआ सट्टा एवं अन्य समस्त अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त, प्रभावी एवं सुनियोजित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बनियापारा, धमतरी में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा नामक अवैध जुआ खेलाया जा रहा है।
जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी दिनेश ढीमर उर्फ चिकु पिता लक्ष्मीनारायण, 40 वर्ष, निवासी बनियापारा, धमतरी को लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से दांव लगवाते एवं अंकों वाली सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष 1000 रुपये नगद, तीन नग सट्टा पट्टी (जिसमें विभिन्न नामों के सामने अंकों में रुपये-पैसे अंकित थे) एवं एक डॉट पेन जप्त किया गया।उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!