Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में हरेली तिहार का आयोजन, विधायक ओंकार साहू ने की पारंपरिक औजारों की पूजा

रायपुर/धमतरी-छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक हरेली तिहार इस बार भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में पारंपरिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धमतरी विधायक ओंकार साहू ने भी अपनी उपस्थिति रही.कार्यक्रम के दौरान विधायक ओंकार साहू ने कृषि कार्यों में प्रयुक्त होने वाले परंपरागत औजारों जैसे हल, गैंती, कुदाल , गेड़ी , फावड़ा आदि की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरेली तिहार हमारी संस्कृति, प्रकृति और मेहनतकश किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करने का पर्व है। इस त्यौहार से हमें अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा उसकी कृषि संस्कृति में बसती है और हरेली तिहार उसका प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!