Uncategorized

खेलों धमतरी का संदेश देकर कल बाईक रैली के साथ भव्य क्रिकेट मैच का आगाज

खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का दिखाएंगे जौहर


*राजेश शर्मा, प्रीतेश गांधी, राजेंद्र शर्मा, योगेश रायचुरा का होगा नेतृत्व*
*धमतरी-:* खेल पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों में कल से मिशन मैदान क्रिकेट के छक्के चौके के गुलजार के साथ शहर वासियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से सज-संवर कर तैयार हो गया है मैदान चारों तरफ बेरी गेट्स के साथ दूधिया रोशनी की रंग से नहा लेगा। कल आयोजन से पूर्व शहर के खिलाड़ियों के द्वारा खेली धमतरी की भावनाओं को अपने में समाहित करते हुए आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के साथ ही सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा के साथ विभिन्न जर्सी में मोटरसाइकिल रैली के रूप में खेल मार्च करते हुए रनर टूर्नामेंट ट्रॉफी कप को लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर से पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर मिशन ग्राउंड के लिए शाम को प्रस्थान करेंगे, इस खेल बाइक रैली के लिए लोगों में जिज्ञासा है अपने तरीके से आधुनिक टेक्नोलॉजिकल सुविधाओं से लेंस होकर आयोजित होने वाला यह खेल पखवाड़ा फुटबॉल के बाद क्रिकेट इसके साथ ही विभिन्न स्थानीय खेलों का समावेश करता हुआ यह आयोजन बैडमिंटन स्पर्धा के साथ ही आने वाले समय में संपन्न होगा। इस आयोजन के संदर्भ में आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि खेल प्रतिभाओं को मिलेगा समुचित मंच क्षेत्र के बनेंगे सार्थक पहचान वही प्रीतेश गांधी ने आयोजन को लेकर कहा है कि सामूहिक संभव सहभागिता से आयोजन चलेगा सफलता के सोपान वही राजेंद्र शर्मा द्वारा खिलाड़ियों को धमतरी का नाम रोशन करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की है वही पखवाड़े के संयोजक योगेश रायचुरा द्वारा कहां गया है कि खिलाड़ियों को प्रत्येक सुविधाओं के साथ समुचित खेल परिसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!