Uncategorized

धमतरी निगम में अब 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने में नहीं देना होगा अतिरिक्त 17 प्रतिशत शुल्क

वर्ष 2025-26 के टैक्स वसूली की तिथि में हुई वृद्धि, करदाता उठा सकते है इस अवसर का लाभ

करदाताओं के लिए अपना टैक्स जमा करने के लिए मिल रहा है अच्छा मौका

धमतरी- नगर निगम धमतरी में अब टैक्स जमा करना और भी आसान हो गया है वित्तीय वर्ष 2025-26 के करदाताओं को टैक्स जमा करने के लिए अच्छा मौका दिया जा रहा है। पूर्व में 31 मार्च 2026 तक टैक्स जमा करने की अवधि निर्धारित थी परंतु शासन के निर्देश अनुसार अब टैक्स जमा करने की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है जिससे वह करदाता जो अपना वित्तीय वर्ष 2025-26 का टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं वह आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकते हैं। 30 अप्रैल तक वित्तीय वर्ष 2025-26 का टैक्स जमा करने पर 17 प्रतिशत अधिभार जो कि अतिरिक्त शुल्क के रूप में लिया जाना था वह नहीं लिया जाएगा। वही टैक्स वसूली में बढ़ोतरी को लेकर तथा सत प्रतिशत टैक्स वसूली करने के लिए निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने आज सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक की बैठक लेकर निर्देश दिए हैं। तथा वसूली की प्रगति 30 अप्रैल के पूर्व 100 प्रतिशत पूर्ण करने उन्होंने कहा है, लापरवाही करने वाले कर्मचारी पर कार्यवाही के संकेत भी उन्होंने दिया है, वही निगम के कुछ कर्मचारियों जिनकी प्रगति अपेक्षाकृत नहीं है उनके वेतन रोकने की कार्यवाही भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रिया गोयल के निर्देश पर करदाताओं को राहत देने के लिए अवकाश के दिनों में भी निगम के राजस्व विभाग को खुला रखा गया था, सहायक राजस्व निरीक्षक ने घर-घर जाकर टैक्स वसूली अभियान चलाया था जिसके चलते वसूली के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। वही डिजिटल डोर नंबर तथा ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट पद्धति से करदाताओं को टैक्स पटाने के लिए आसानी हुई है, इस पद्धति से कोई भी व्यक्ति घर बैठे आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकता है। उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि 31 मार्च तक जिन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं किया है उनसे टैक्स वसूली के लिए युद्ध स्तर पर 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर, यूजर चार्ज एवं शिक्षा उपकर जैसे टैक्स करदाताओं से लिए जाएंगे। वही टैक्स जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। इसी के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 का टैक्स भी लेना प्रारंभ कर दिया गया है।
*टैक्स जमा करने के लिए इनसे कर सकते है संपर्क*
नगर निगम के राजस्व विभाग के अलावा टैक्स वसूली के लिए नियुक्त निम्न कर्मचारियों से संपर्क करके अपना टैक्स जमा कर सकते हैं।हटकेश्वर एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक इसहाक खान मोबाइल नंबर 9165216557लाल बगीचा एवं सुभाष नगर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश ध्रुव व मोबाइल नंबर 6264922505शीतला पारा वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक पवन देवांगन मोबाइल नंबर 8839139341,सुंदरगंज वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम प्रजापति मोबाइल नंबर 7987481421,सरदार वल्लभभाई पटेल एवं बठेना वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक संजय गुप्ता मोबाइल नंबर 9826196187,औद्योगिक वार्ड एवं मकेश्वर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक पांडे मोबाइल नंबर 8319946464,नवागांव एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक गिरधर साहू मोबाइल नंबर 9770653485,साल्हेवार पारा एवं रामसागरपारा के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक मोहम्मद शेरखान मोबाइल नंबर 9399526350,महंत घासीदास वार्ड के लिए राजस्व उप निरीक्षक सत्यमूर्ति नाडेम मोबाइल नंबर 8962289992,जालमपुर एवं विंध्यवासिनी वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक खिलेश्वर साहू मोबाइल नंबर 9009842505,कोस्टा पर एवं दानीटोला वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक होरीलाल साहू मोबाइल नंबर 8878059610,महात्मा गांधी वार्ड एवं रामपुर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक सनद साहू मोबाइल नंबर 8962265381,महिमा सागर एवं गोकुलपुर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक हेमंत यादव मोबाइल नंबर 7745980880,सदर दक्षिण एवं पोस्ट ऑफिस वर्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कामता प्रसाद चौबे मोबाइल नंबर 9893968850,बांसपारा के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक सरिता सोना मोबाइल नंबर 9399537291,मराठा पारा एवं सदर उत्तर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक छबिलाल प्रधान मोबाइल नंबर 9340508093,बनिया पारा एवं मोटर स्टैंड वार्ड के लिए राजस्व उप निरीक्षक नितिन बनवासी मोबाइल नंबर 9893742152,रिसाइ पारा पूर्व एवं डाक बंगला वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक सन्नी वाल्मीकि मोबाइल नंबर 8770026346,नयापारा एवं आमापारा वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक खिलावन रजक मोबाइल नंबर 9302243566,टिकरापारा एवं रिसाई पारा पश्चिम वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कमलेश साहू मोबाइल नंबर 9691365547,अंबेडकर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक आलोक तिवारी मोबाइल नंबर 9981210051,सोरिद वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कंचन साहू मोबाइल नंबर 7974144218,जोधापुर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कन्हैया मंडावी मोबाइल नंबर 8462071381,ब्राह्मण पारा वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक छबिलाल प्रजापति मोबाइल नंबर 6260392994 से सम्पर्क किया जा सकता है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!