Uncategorized

जिला अध्यक्ष पद के लिए भरत नाहर, तपन चन्द्राकर के नाम प्रमुखता से आने पर कुरुद विस के कांग्रेसियों में जगी नई उम्मींद

कार्यकर्ताओं ने कहा इन्हें जवाबदारी मिलती है तो सार्थक साबित होगा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

मिलनसार, सक्रिय, समर्पित व मजबूत जनाधार वाले दावेदार है श्री नाहर व श्री चन्द्राकर

कुरुद। कांग्रेस संगठन द्वारा अहमदाबाद अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खडग़े व वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी के उपस्थिति में लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत धमतरी जिला अध्यक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक के रुप में रेहाना रियाज चिश्ती व सह पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार बैठके ली जा रही है। इस बार कुरुद क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष की कमान कुरुद विधानसभा को सौंपने की मांग की जा रही है। कार्यकर्ताओं की इस मांग पर भखारा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत नाहर व कुरुद नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष तपन चन्द्राकर खरा उतर रहे है। दोनो नेताओं को जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विगत 27 वर्षो से कुरुद क्षेत्र से कांग्रेस जिला अध्यक्ष नहीं बन पाया है। इसके बाउजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कभी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा ऐसे में उनके समर्पण, निष्ठा व विश्वास को ध्यान में रखते हुए इस बार कुरुद विधानसभा जिलाध्यक्ष चुने जाने की मांग जायज मानी जा रही है। बता दे कि श्री नाहर कुरुद विधानसभा अन्तर्गत भखारा क्षेत्र से आते है। बीई सिविल इंजीनियरिंग तक शिक्षित है। 1977 से अब तक कांग्रेस से जुड़े हुए है। लगभग 48 वर्षो से पार्टी में सक्रिय है। पूर्व में जिला कांग्रेस महामंत्री, उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, व्यापार प्रकोष्ठ छग कांग्रेस के महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महांमत्री, भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा मगरलोड ब्लाक प्रभारी, नगर पंचायत चुनाव मगरलोड चुनाव हेतु प्रभारी, नगर पंचायत चुनाव नरहरपुर हेतु प्रभारी, जनपद पंचायत चुनाव मगरलोड हेतु प्रभारी सहित अन्य पदों पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहे है। मिलनसार सक्रिय, समर्पित व मजबूत जनाधार वाले नेता के रुप में जाने जाते है।
इसी प्रकार कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य दावेदार के रुप में तपन चन्द्राकर के नाम की चर्चा है। कुरुद में कांग्रेस को मजबूती प्रदान में तपन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपने नगर पंचायत अध्यक्षीय कार्यकाल में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा, ओबीसी वर्ग से आते है। जिले में वरिष्ठ कांग्रेसियो में उनकी गिनती होती है। कुरुद जिसे भाजपा का किला माना जाता है ऐसे क्षेत्र में कांग्रेस को न सिर्फ जीवित रखने बल्कि मजबूत बनाने में भी तपन चन्द्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे युवा, मिलनसार, समर्पित व सक्रिय मजबूत जनाधार वाले कार्यकर्ता के रुप में कांग्रेस पार्टी की वर्षो से से सेवा करते आ रहे है। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों पर खरा उतरते रहै है। ऐसे में यदि पार्टी उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है तो यह फैसला कांग्रेस के संगठन सृजन अभिया को सार्थक साबित कर सकती है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!