Uncategorized

बूथ पंचायत एवं वार्ड जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के प्रभारी बने लेखराम साहू

श्री साहू ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के प्रति जताया आभार


धमतरी। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान समीक्षा उपरांत संगठनात्मक पूर्णता व संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत समस्त बूथ पंचायत एवं वार्डों में संगठनात्मक ढांचा तत्काल प्रभाव से पूर्ण किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है जिसमें लेखराम साहू को जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर का प्रभारी बनाया गया है जिससे कांकेर जिला के कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिला एवं फोन के माध्यम से बधाई देते रहे लेखराम साहू ने कहा की निश्चित तौर पर मेरे ऊपर विश्वास जताकर दीपक बैज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मलकीत गैंदु प्रदेश महामंत्री ने कांकेर कांग्रेस कमेटी के बूथ पंचायत एवं वार्डों के प्रभारी बनाए हैं मैं पूरी तरह कांग्रेस को मजबूत कर आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी ताल में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित करूंगा प्रभारी होने के नाते मैं कांकेर जिला के विभिन्न क्षेत्र में एवं ब्लॉकों में बैठक लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता में जागरूकता लाकर कांग्रेस के योजनाओं का प्रचार करते हुए नए कार्यकर्ता बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित करुंगा इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा 13 मार्च को बैठक रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!