Uncategorized
जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने पशु-पक्षियों के पेयजल व्यवस्था हेतु आयुक्त को लिखा पत्र

धमतरी। आगामी ग्रीष्मकालीन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निगम के आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर कोटना (पानी रखने के पात्र/टंकियां) की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है, ताकि बढ़ती गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जहां आम नागरिकों के लिए जल व्यवस्था आवश्यक है, वहीं पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
