Uncategorized

मकेश्वर वार्ड में 19.17 लाख के सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्य का महापौर रामू रोहरा ने किया भूमिपूजन

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में मकेश्वर वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु शिव मंदिर के पास 15.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा शिव मंदिर के सामने 3.77 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदीश (रामू) रोहरा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की, जबकि लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्री रोहरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से वार्डवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। वहीं मंदिर के सामने बनने वाले शेड से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के सभी वार्डों में नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो और लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी ने अपने संबोधन में कहा कि मकेश्वर वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्य क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण एवं मंदिर के सामने शेड निर्माण से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, युगल (पिंटू) यादव, हिमानी साहू, पार्षद अज्जू देशलहरे, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, मेघराज ठाकुर, अनीता अग्रवाल एवं चंद्रभागा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके अलावा वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन प्रकाश लहरे, जितेन्द्र साहू, अनूप लोधी, मनोज विश्वकर्मा, शंकर मानिकपुरी, मनोज यादव, देवराज पटेल, नरेन्द्र नागरची, भरत ढीमर, कुलेश्वर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर मकेश्वर वार्ड की पार्षद श्रीमती आशा नंदकुमार लोधी ने वार्ड में स्वीकृत विकास कार्यों के लिए महापौर श्री रामू रोहरा, सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन तथा नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्य लंबे समय से वार्डवासियों की मांग थी, जिसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने विकास कार्यों के लिए महापौर एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर निगम द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं विकासोन्मुख रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!