Uncategorized

कांग्रेसी पार्षदों ने की लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने वाले पार्षद दीपक सोनकर को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

साल्हेवारपारा,नयापारा, हटकेशर, डाकबंगला व शीतलापारा वार्ड पार्षद ने की कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मांग

 

धमतरी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर कांग्रेस पार्षदो में दीपक सोनकर का नाम सबसे प्रमुखता के सामने आ रहा है.आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना को अधिकांश कांग्रेसी पार्षदों ने पत्र सौंप कर श्री सोनकर को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की है. मांग करने वालो में साल्हेवारपारा पार्षद रामेश्वरी कोसरे,नयापारा पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक, हटकेशर वार्ड पार्षद सूरज गहरवाल, डाकबंगला वार्ड पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम, शीतलापारा वार्ड पार्षद उमा भागी ध्रुव शामिल है.बता दे कि दीपक सोनकर लगातार तीसरी बार महिमासागर वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए है.कांग्रेस के वर्तमान में सबसे अनुभवी पार्षद है ऐसे में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है.वे पहले भी जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहे है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!