प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और जनकल्याण का नया अध्याय- सूरज शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
धमतरी भाजपा युवा नेता सूरज शर्मा ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और जन धन योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।
सरकार का दावा है कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। वहीं, बुनियादी ढांचे के विकास, एक्सप्रेस-वे, रेलवे आधुनिकीकरण और हवाई अड्डों के विस्तार से देश में कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।जिला धमतरी के भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को साझा कर रहे हैं। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित यात्रा बताते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ केंद्र सरकार आगे भी जनहित में कार्य करती रहेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास जारी रखेगी।

