Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, रंजना साहू ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा शहर मंडल के विभिन्न वार्डों में प्रबुद्धजनों, वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं संस्था प्रमुखों से आत्मीय मुलाकात कर जनसंवाद किया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी साझा की। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किए। अभियान के दौरान सभी प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ब्राह्मणपारा वार्ड में विनोद पांडे, दिनेश दुबे, सुधीर गुप्ता, सुनील भारत, कोष्टापारा वार्ड में गीतेश प्रजापति एवं श्रीमती प्रियंका पटेल, बनियापारा वार्ड में डॉ. वाय. के. सिंह, दिलीप सोनी एवं लखखूभाई भानुशाली तथा आमापारा वार्ड में हनुमंत महाराज सहित अनेक प्रबुद्धजनों एवं वार्डवासियों से आत्मीय भेंट कर मोदी जी के स्वर्णिम 12 वर्ष के विषय चर्चा किए। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल धमतरी के अध्यक्ष पवन गजपाल, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती बीथिका विस्वास, जिला कार्यालय प्रभारी विजय साहू, शहर मंडल उपाध्यक्ष नीतू त्रिवेदी, महामंत्री द्वय गौरव मगर एवं राजीव चंद्राकर, आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी, ब्राह्मणपारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा, कोष्टापारा वार्ड पार्षद संतोष सोनकर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रूखमणि सोनकर, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष पूजा कुंजाम, पूर्व पार्षद सरिता यादव, डॉली सोनी, बूथ अध्यक्ष विशाल त्रिवेदी, अमित साहू, पप्पू सोनी सहित शहर मंडल, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!