Uncategorized

भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

समाज को दिया एकता और सेवा का संदेश


धमतरी। ओंकार साहू जवरगांव परिक्षेत्र पंचगईय्या निषाद समाज द्वारा ग्राम अरौद में आयोजित भक्त गुहा निषाद जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भक्त गुहा निषाद जी का जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और सच्ची मित्रता का अद्भुत उदाहरण है। भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और निस्वार्थ सेवा भाव आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश देते हैं। विधायक श्री साहू ने कहा कि निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज के लोगों ने सदैव मेहनत, साहस और सामाजिक समरसता का परिचय दिया है। इस अवसर पर अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी , सरपंच टिकेश्वर साहू , व्यसनारायण निषाद, हेमलाल सिन्हा विधायक प्रतिनिधि अरौद , राधेश्याम सिन्हा पूर्व सरपंच , साकेन्द निषाद समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!