Uncategorized

भाजपा सरकार निजीकरण को दे रही बढ़ावा- ओंकार साहू


धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने भाजपा सरकार के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम करने और निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए है। इससे गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के बच्चों का भविष्य अधर में पड़ जाएगा और सरकारी स्कूलों से पलायन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षक पदों में कटौती न केवल बेरोजगार युवाओं की आशाओं को तोड़ती है, बल्कि सरकारी शिक्षा प्रणाली की जड़ें भी कमजोर करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा अधिकार है, सुविधा नहीं, और शिक्षक भार नहीं, आधार हैं। यह मुद्दा वास्तव में महत्वपूर्ण है और इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग के बच्चों को भाजपा सरकार अच्छी शिक्षा से वंचित रख रही है। उन्होंने कहा 60 बच्चों के पीछे दो शिक्षकों को नियुक्त करने से शिक्षा की गुणवत्ता में कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!