Uncategorized

इस बार भी आराध्या गरबा का होगा भव्य और आकर्षक आयोजन

हरदिहा साहू समाज परिसर में नौ दिनों तक गरबा और डांडिया के साथ भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का दिखेगा रंग

आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता में आयोजक मंडल ने तैयारियों और कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी

धमतरी। नवरात्रि के पावन पर्व पर धमतरी में इस बार आराध्या गरबा का आयोजन भव्य और आकर्षक अंदाज में किया जाएगा। हरदिहा साहू समाज परिसर में नौ दिनों तक गरबा और डांडिया के साथ भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का रंग देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर आयोजक मंडल द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार आयोजन में फिल्मी कलाकारों के साथ क्रिकेट जगत से जुड़े सितारों के शामिल होने की जानकारी दी गई है, जिससे गरबा आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन को लेकर बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक मंडल ने तैयारियों और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि आराध्या गरबा को इस बार पहले से अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी की गई है। नवरात्रि के नौ दिनों तक गरबा प्रेमियों को अलग-अलग अंदाज में सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
नौ दिनों तक भक्ति और गरबा का रंग
हरदिहा साहू समाज धमतरी में आयोजित होने वाले इस गरबा उत्सव में नौ दिनों तक माता की आराधना के साथ गरबा और डांडिया की धूम रहेगी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। युवाओं के साथ परिवारों और गरबा प्रेमियों में भी आयोजन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
खिलाड़ियों और फिल्मी कलाकारों की मौजूदगी बनेगी आकर्षण
इस बार आराध्या गरबा में फिल्मी कलाकारों के साथ क्रिकेट जगत से जुड़े सितारों के पहुंचने की जानकारी आयोजकों ने दी है। सेलिब्रिटी की मौजूदगी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके चलते धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।

तैयारियों में जुटा आयोजक मंडल

भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजन स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, प्रवेश और प्रतिभागियों की सुविधाओं को लेकर अलग-अलग स्तर पर काम किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से पं राजेश शर्मा आयोजक एवं संरक्षक,समिति सदस्य
प्रकाश शर्मा, योगेश रायचूरा, महेंद्र पंडित, विकास शर्मा, लोकेश डागा,
शुभांक मिश्रा, सूरज शर्मा,तुषार सोनी, सुभाष चंद्राकर, अभिषेक शर्मा, निशांत सिन्हा, तनवीर सिन्हा,राजा शर्मा, निशु तिवारी
राखी रायचूरा,बरखा शर्मा, प्राची सोनी,विशाखा शर्मा,हर्ष माहेश्वरी
डॉ अपूर्व पवार,शिष्या त्रिपाठी, सारिका रावत,कृतिका मुलवानी,
श्वेता राठी,पिंकी सोनवानी,आशी दीवान आदि हैं।

व्यवस्थित और भव्य होगा आयोजन: पं.राजेश शर्मा

आयोजन समिति के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि खेलने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए अलग-अलग पास की व्यवस्था की गई है, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।आराध्या गरबा केवल गरबा आयोजन नहीं, बल्कि नवरात्रि के दौरान शहरवासियों को भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन से जोड़ने वाला उत्सव होगा।आयोजन को लेकर जिस तरह से लोगों में उत्साह नजर आ रहा है, उससे इस बार आराध्या गरबा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!