Uncategorized

मगरलोड में पीएमएफएमई कार्यशाला : 14 हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत, स्वरोजगार को मिली नई दिशा

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में मगरलोड जनपद पंचायत में आज प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में 35 प्रतिशत अनुदान की सुविधा, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया तथा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े संभावित व्यवसायों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर, उद्योग विभाग की प्रबंधक प्रचेता किरण एवं डीआरपी डॉ. संदीप मेश्राम सहित कृषि, उद्यानिकी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्र के कृषकों और ग्रामीण हितग्राहियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान कुल 14 हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत किए गए, जिससे उन्हें शीघ्र ही योजना का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए योजना का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह कार्यशाला स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!