Uncategorized

प्रदेश का पहला अनूठा प्रयोग धमतरी के वनांचल क्षेत्र मटियाबाहरा में

जेएफएमसी और मनरेगा की राशि से साढ़े 12 लाख रूपये की लागत से बनाया जाएगा स्टॉपडेम

मटियाबाहरा और भैंसामुड़ा के ग्रामीणों की 10 साल पुरानी मांग होगी पूरी,

76 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई और निस्तारी की सुविधा

धमतरी  प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने जिला प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश का पहला प्रयोग धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के वन संसाधन अधिकार वाले गांव मटियाबाहरा में जेएफएमसी (संयुक्त वन प्रबंधन समिति) और मनरेगा की राशि से स्टॉप डेम बनाया जायेगा। इससे उक्त गांवों के 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही जल का संरक्षण होगा। स्टॉप डेम के बन जाने से ग्रामीणों की 10 साल पुरानी मांग पूरी हो जायेगी। वही किसानो, ग्रामीणों को सिचाई और निस्तारी की भी सुविधा मिल पायेगी।
कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और वनमण्डलाधिकारी श्रीमती शमा फारूखी ने पिछले दिनो दुगली में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत हो रहे कार्यों का मैदानी हकीकत जानने के लिये बैठक ली। इसमें संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्य श्री भानुराम नेताम और सचिव श्री राधेश्याम नेताम ने आग्रह किया कि मटियाबाहरा में 12 साल पुराना बांध का जीर्णोद्धार कर उसपर स्टॉप डेम बनाया जाये, जिससे यहां के 22 किसानों के 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सके। इस पर संयुक्त वन प्रबंधन समिति और ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित किया गया कि बांध निर्माण के लिये समिति द्वारा 9 लाख 56 हजार रूपये की राशि और मनरेगा से 2 लाख 76 हजार रूपये, कुल 12 लाख 32 हजार रूपये की लागत से उक्त स्टॉप डेम का निर्माण किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!