Uncategorized

कांग्रेस की मशाल यात्रा: राहुल गाँधी के 5 सवालों को लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप


धमतरी। धमतरी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस पार्टी ने मशाल यात्रा निकाली। यात्रा गुरुवार शाम 6 बजे शहर के घड़ी चौक से शुरू हुई। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ गोल बाजार, कचहरी चौक, गांधी मैदान होते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचे।लगातार हो रहीं बारिश मे कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मशाल लेकर नारेबाजी की। उन्होंने पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से और मोदी चोर जैसे नारे लगाए। यात्रा का मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी के चुनाव आयोग से पूछे 5 सवालों को जनता तक पहुंचाना था। राहुल ने मतदाता सूची के डिजिटल फॉर्मेट, वीडियो सबूत नष्ट करने, मतदाता सूची में फर्जीवाड़े और विपक्ष को धमकाने के मुद्दे उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।मसाल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने जनता से आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, पूर्व अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर, जिला महामंत्री आलोक जाधव, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, घनश्याम साहू, आशीष शर्मा, डीहूराम साहू, राजू साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दीपक सोनकर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष घामेश्वरी साहू, शास्त्री सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रहास साहू, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष गोविंद साहू, उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम विशु देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, वसीम कुरेशी, जिला महामंत्री अमरदीप साहू, नरेश जसुजा, योगेश लाल, प्रमोद साहू, पार्षद सुमन मेश्राम, उदित नारायण साहू, गौतम वाधवानी, राजेश पांडेय, राजेश ठाकुर, कमलेश सोनकर, सोमेश मेश्राम, अजय वर्मा, विक्रांत शर्मा, गीतराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर, आशुतोष खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!