सदस्यों की सक्रियता ही सहकारी संस्थाओं की सफलता का मार्ग है-डॉ अनंत दीक्षित

धमतरी। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना सहकार से समृद्धि तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 पर विकासखंड कुरुद क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अंवरी में एकदिवसीय संगोष्ठी 23 सितंबर को पैक्स परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगोष्ठी से संबद्ध समिति के बड़ी संख्या में सहकारी सदस्य व कृषकगण सहित प्रवक्ता डॉक्टर ए एन दीक्षित, पैक्स अंवरी के प्राधिकृत अधिकारी कामता प्रसाद साहू, पूर्व अध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व समिति प्रबंधक हनुमान सिंह सिन्हा, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अंवरी बिसाहू राम साहू, जिला सहकारी संघ के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू, प्रबंधक ए पी गुप्ता, पैक्स अंवरी प्रबंधक पूनम जांगड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर दीक्षित ने कहा कि सहकार से समृद्धि अभियान के तहत सरकार देश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं को जीवंत बनाने के साथ ही पैक्स समितियो के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने सहकारी क्षेत्र की समुन्नति हेतु सदस्यों की सक्रियता एवं भागीदारी बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन पैक्स अंवरी प्रबंधक पूनम जांगड़े ने किया।

