Uncategorized

गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर परिसर के समीप पहुंचा दंतैल हाथी

सुरक्षा हेतु रात में भक्तों को रास्ते पर ही रोका गया मंदिर जाने से


धमतरी। जिले में लगातार एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। विगत 15 दिनों से गंगरेल व आसपास के जंगलो में एक गजराज की चहलकदमी हो रही है। लेकिन बीती रात्रि हाथी गंगरेल क्षेत्र में पुन: पहुंच गया जिससे जान माल के नुकसान का खतरा बना रहा। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार दंतैल हाथी विचरण करते हुए बीती रात्रि मां अंगारमोती मंदिर परिसर के समीप पहुंच गया। जिससे हड़कम्प मच गया। बता दे कि वर्तमान में शारदीय नवरात्र के चलते मां अंगारमोती मंदिर में 24 घंटे भक्तों की भीड़ उमड़ती है। रात में भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन हेतु पहुंचते है। ऐसे में हाथी के आगमन से भक्तों को मंदिर जाने से पहले मार्ग पर सुरक्षा सावधानी हेतु रोका गया। वन विभाग द्वारा दंतैल हाथी पर लगातार निगरानी रखी गई। गंगरेल सहित आसपास के कई गांवो में सुरक्षा हेतु मुनादी करा दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!