Uncategorized

सेवा पखवाड़ा दिवस पर सार्थक के विशेष बच्चों ने किया अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन


धमतरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में विविध सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में बच्चों ने जन्मदिन थीम पर अपनी रचनात्मकता का रंग बिखेरा। उन्होंने आकर्षक ड्रॉइंग और रंगोली बनाई, जिनमें जन्मदिन केक, बैलून, टेडी बियर, फ्लॉवर बुके, डॉल, मोमबत्तियाँ और ग्रीटिंग कार्ड जैसे सुंदर चित्र शामिल थे। सार्थक संस्था की सचिव स्नेहा राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि, विशेष बच्चों की प्रतिभा और उत्साह, वास्तव में प्रेरणादायी है। खेल प्रशिक्षिका सुश्री काजल रजक ने बच्चों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि, खेल और गतिविधियाँ बच्चों में आत्मअनुशासन, टीम भावना और मानसिक सशक्तिकरण की भावना विकसित करती हैं।इस आयोजन की सफलता में सार्थक की वरिष्ठ प्रशिक्षिका मैथिली गोड़े , मुकेश चौधरी और सुनैना बाई गोड़े का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन व प्रेरणा प्रदान की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!