Uncategorized

भागवत श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में आता है सकारात्मक परिवर्तन – आचार्य पं. अशोक शास्त्री

श्रीमद भागवत महापुराण सर्व कल्याण के लिए है ब्राह्मण समाज के पुण्य कार्य से सर्व समाज को मिलेगा लाभ - पं. राजेश शर्मा

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच युवा मंच के कार्यों से समाज में उत्साह
प्रथम दिवस निकला महिला मंच द्वारा अक्षय कलश यात्रा, परशुराम फरसा चौंक में दीप जलाए

धमतरी। सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच युवा मंच के प्रयास से इतवारी बाजार स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचन के दौरान कथावाचक अशोक महाराज ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को अपने कर्मों का बोध कराती है और उसे धर्म, सत्य तथा कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि भागवत का श्रवण करने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन आता है और जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की शक्ति मिलती है। कथा के दूसरे दिन अशोक महाराज ने राजा परीक्षित की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के भौतिकवादी युग में लोग अपने कर्तव्यों और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में भागवत कथा हमें सही दिशा दिखाती है और जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में सद्कर्मों को अपनाएं और समाज में प्रेम, दया और सहिष्णुता का वातावरण बनाएं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसपान करते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें भगवान की लीलाओं और भक्तों की कहानियों के माध्यम से जीवन के गूढ़ संदेश दिए जाएंगे। कथा में युवा मंच के संरक्षक समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष राकेश दीवान राजेंद्र श्रोती भूपेंद्र मिश्रा अशोक मिश्रा विद्याशंकर दीवान दीप शर्मा देवेंद्र मिश्रा नरेश श्रोती दीपक शर्मा नारायण दुबे दीपक दुबे विनोद पाण्डेय अजय शर्मा रुद्री राकेश तिवारी सहित आयोजन समिति के बरखा शर्मा विक्रांत शर्मा पीयूष पांडेय आयुषी पाण्डेय अंकिता ऐनी मिश्रा रत्नेश मिश्रा प्रतिमा पाण्डेय सीमा चौबे गौरी मिश्रा हेमा दुबे रितेश मिश्रा सुरुज शर्मा ननकू महाराज निशांत शर्मा झंकार शर्मा ऋतु शर्मा कार्यकम में जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!