Uncategorized

थमा चुनावी शोरगुल, डोर टू डोर जनसम्पर्क कर प्रत्याशी कर रहे अंतिम प्रयास

निगम व जिला के 5 नगर पंचायतो में शहरी सत्ता चुनने कल होगा मतदान, 15 को मतगणना


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के तहत निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत बीती रात से ही चुनावी शोरगुल थम गया है। आज सुबह से प्रत्याशी शांति पूर्वक जनसम्पर्क कर रहे है। ज्ञात हो कि शहरी सत्ता के लिए घमासान जारी है। कल 11 फरवरी को मतदान होगा। जिसके एक दिन पूर्व आज अंतिम मौका प्रत्याशियों के पास मतदाताओं को रिझाने का है। इसलिए प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे है। रविवार को नगरीय निकाय क्षेत्रो में चुनावी शोरगुल थम गया। अब प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर आखिरी दांव मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये लगा रहे है। धमतरी नगर निगम सहित जिले के 5 नगर पंचायतों आमदी, नगरी, मगरलोड, कुरुद, भखारा, में अध्यक्ष, महापौर व पार्षदों के लिए मतदान होगा। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है , लेकिन कई वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों का भी बोलबाला देखा जा रहा है और उनके जीतने की उम्मीद भी नजर आ रही है। यही वजह है कि प्रत्याशियों और समर्थको ने मतदाताओं को लुभाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ा है। अब प्रत्याशी और समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने की आखिरी कोशिश में जुट गए है।
शराब, साड़ी, नगद, मिठाई से जीत का प्रयास
हर चुनाव के पूर्व कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को रिझाने मतदान के एक दिन पूर्व ही कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते है। इस बार भी ऐसी स्थित चर्चा के अनुसार मतदान से पहले आखिरी दिन को कयामत की रात कहा जाता है, ऐसे में आज कई तरह के दांव पेंच अपनाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश हो सकती है। सूत्रों की माने तो कई प्रत्याशियों द्वारा भारी मात्रा में शराब का स्टाक करके रखा गया है, वहीं साड़ी और नगदी रकम, मिठाई, शॉल के अलावा कई तरह के तोहफे भी मतदाताओं को रिझाने के लिये मंगाए गए है, जिन्हें आज बंटते हुए देखा भी जा सकता है।
शराब दुकाने हुई सील
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शराब दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन के आदेशानुसार 9 फरवरी को शाम 5 बजे नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी देशी एवं विदेशी शराब दुकानों को बंद कर दिया गया। शराब दुकान बंद रहने की जानकारी मिलने पर ग्राहको की भीड़ उमड़ी हुई थी। अब मतदान के बाद ही 12 फरवरी को शराब दुकान खुलेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!