Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर l जिला भाजपा कार्यालय मे महिला सम्मेलन का आयोजन

प्रदेश कोषाध्यक्ष भारती बांगल,प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा रहे विशेष रूप से उपस्थित

प्रदेश संगठन व जिला संगठन के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय धमतरी मे किया गया उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष भारती बांगल,प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद भाजपा महामंत्री द्वय महेन्द्र पंडित राकेश साहू नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन अर्चना चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारती बांगल ने कहा महिला शक्ति के विकास से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और अधिकतम सक्रियता से समाज के पिछड़े वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने जागृत रहने का आवाहन किया.महापौर रामू रोहरा ने कहा कि आज पूरे देश में कोई शक्ति काम कर रही है तो वह महिला शक्ति है भाजपा की विकास यात्रा की हम बात करें,पूरा भारत आज भगवामय है, अधिकतर प्रदेशों में और देश में भाजपा सरकार है तो यह मातृशक्तियों के बदौलत है मोदी जी विष्णुदेव साय लगातार महिलाओं को शक्तिशाली बनाने का प्रयास कर रहे हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए समाज की धुरी कहा जिसके पालने में राष्ट्र निर्माण का आधार तैयार होता है विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे पुरोधाओं पूर्वज मातृशक्तियों ने समाज के लिए अपना योगदान किया था इसका हमें हमेशा गर्व का अनुभव होना चाहिए, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद ने माताओं को महिला शसक्तीकरण में अपनी भूमिका के लिए खुद तत्पर रहकर कार्य करने निवेदन किया शासकीय योजनाओं और नियम कानून की जानकारी रखें खुद अपना अधिकार लें दूसरों को भी दिलाएं स्वागत भाषण अनिता यादव ने दिया कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सिन्हा ने किया
.उक्त कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र में समाज और देश के लिए काम कर रहे समाजसेवियों संगीता देवांगन ममता खालसा काजल मंजवानी जानकी गुप्ता लक्ष्मी सोनी रूपल लोढ़ा अंकिता मिश्रा खिलाड़ियों वंदना बंजारे वेटलिफ्टिंग में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर धमतरी का नाम रोशन किया है रूपाली निषाद तवा फेंक की स्टेट खिलाड़ी स्वच्छता दीदियों गंगा यादव दीपिका सोनी स्वसहायता समूहों यशोद सोनकर संगीता देवांगन एवं जनप्रतिनिधियों पार्षद जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य एवं सरपंचों का अभिनन्द स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम में अन्य उपस्थित जनों में कुरूद जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव मोनिका देवांगन जागेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू प्रेमलता नागवंशी रुकमणी सोनकर प्रीति यदु नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी ज्योति साहू अनीता सोनकर श्यामा साहू पुष्पलता साहू गरिमा नेताम पवित्रा दीवान गीता शर्मा लक्ष्मी सोनी आशा लोधी गीतेश्वरी निशा वैष्णव प्राची सोनी सीमा चौबे किरण सिन्हा चंद्रिका साहू तिलेश्वरी साहू सीमा देवांगन नीलू डागा सरिता असाई महेश्वरी गजेन्द्र रितिक यादव ऊषा सोनी दमयंती गजेन्द्र पूजा कुंजाम जागेश्वरी साहू ईश्वरी पटवा,संगीता जगताप विनीता कोठारी जागेश्वरी साहू हिमानी साहू नीलू रजक भूपेश्वरी चंदेल ललित भरतपहरी नंदिनी सिन्हा पुष्पलता साहू ऊषा निर्मलकर सुशीला तिवारी रीता बंजारे शीला सोनी फागेश्वरी साहू सत्यप्रभा साहू गीतेश्वरी साहू दिनेश्वरी साहू सोनी नीलिमा ध्रुव धनेश्वरी निर्मलकर दुर्गा सोनी रीतू साहू ममता साहू लक्ष्मी ठाकरे टिकेश्वरी साहू झमित सिन्हा अनिता साहू लक्ष्मी बया कविता चंद्राकर सहित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकता उपस्थित रहे.कार्यक्रम का आभार कविता यादव महामंत्री ने किया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!