Uncategorized

कबीरदास सत्य का दर्शन कराने वाले संत थे -लेखराम साहू

ग्राम परसटठी मे कबीर सत्संग का आयोजन

ग्राम परसटठी के कबीर आश्रम के सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा कबीर सत्संग का आयोजन बिहार से आए महान संत अभय जी एवं उसके मंडली के सदस्यों के मुखारविंद से कबीर के वाणी का बखान कर लोगों को कबीर के बताएं राह पर चलने के लिए प्रेरित किया एवं लोगों को सात्विक जीवन जीने के लिए संत महाराज ने कहा, महाशिवरात्रि मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष में मनाई जाती है समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीकर सृष्टि को बचाने की घटना से भी जुड़ी है जो चेतना और आत्म अनुशासन का पर्व है जिसमें भक्त रात भर जाग कर शिव पूजा अभिषेक और जागरण करते हैं लोगों को शिव भक्ति की कथा सुनाएं जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इस भक्तिमय आयोजन का उद्देश्य संत कबीर दास जी के शाश्वत संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम व समानता की भावना को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में अतिथ लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद, राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग, ने कहा कि कबीर दास सत्य का दर्शन कराने वाला संत था जिसने पूरे दुनिया को वास्तविकता का पाठ पढ़ाकर एवं दिखावा ढोंग आडंबर आदि को छोड़ने के लिए प्रेरित किये मैं ऐसे महान संत को बारंबार प्रणाम करता हूं बोलो संत साहेब की बोलो कबीर दास महाराज की जय की गूंज के साथ अपने वाणी को विराम दिए गांव से आए लोगों ने संतो के वाणी सुनकर अपने जीवन में सुधार लाने के बारे में सोचकर बड़ी ही प्रसन्न हो रहे थे ऐसे सत्संग ग्राम में बीच-बीच में होते रहने चाहिए ताकि आज की स्थिति में युवा एवं समाज के लोगों में कुसंगति एवं शराब चोरी डकैती चाकू बाजी जैसे घटनाओं को ना करें और पढ़ाई एवं अच्छा कार्यों में अपने सोच को आगे बढ़ाएं निश्चित तौर पर सत्संग सुनने से लोगो मे सही विचार आते हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!