लोहारपथरा में सतनामी समाज के युवाओ की बैठक, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने का लिया संकल्प
युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सकारात्मक प्रयासों से समाज को नई दिशा मिल सकती है-कोमल संभाकर

भखारा। ग्राम लोहारपथरा (भखारा) में सतनामी समाज के युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के युवाओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा समाज के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
यह बैठक समाज के युवा नेतृत्व कोमल संभाकर के नेतृत्व में संपन्न हुई। उन्होंने युवाओं को समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, नशामुक्ति अभियान, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके सकारात्मक प्रयासों से समाज को नई दिशा मिल सकती है
बैठक में उपस्थित युवाओं ने सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के अनेक युवा एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहा। उपस्थित सभी युवाओं ने एकजुट होकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस बैठक मे आदित्य बघेल, राहुल टंडन, मोनू टंडन ,राज जोशी, हिमांशु, सुमित बंजारे, शीत कुमार, लकेश बंजारे, संजू टंडन ,राजीव टंडन, साहिल बंजारे, त्रिलोक जोशी, देवेंद्र कुर्रे, युवराज, लक्ष्मीकांत जोशी आदि मौजूद रहे.
