Uncategorized

पोटियाडीह, अधारी नवागांव, हटकेशर व रामपुर वार्ड ने जीते मैच

धमतरी प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का हुआ आगाज


धमतरी। मार्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित धमतरी प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (डीपीएल 2025) का शुभारंभ बीते शाम मिशन ग्राउंड में हुआ। शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रुप में कांग्रेस नेता आंनद पवार, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर गुप्ता व मेघराज ठाकुर उपस्थित रहे। पहला मैच पोटियाडीह और मकेश्वर वार्ड के बीच हुआ। जिसमें मकेश्वर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 8 ओव्हर में 4 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। जवाब में पोटियाडीह की टीम ने 7.5 ओव्हर में 4 विकेट खोकर 84 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत गया। दूसरा मैच तरसींवा और अधारी नवागांव खेला गया। जिसमें तरसीवां ने पहले बल्लेजाबी करते हुए 8 विकेट पर 38 रन बनाये। जवाब में आधारी नवागांव की टीम ने 5.1 ओव्हर में 3 विकेट खोककर 40 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत गया। तीसरा मैच औद्योगिक वार्ड व हटकेशर खेला गया जिसमें हटकेश्वर ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए। वहीं औद्योगिक वार्ड 3 विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी। इस प्रकार हटकेशर 7 रनो से मैच जीता। अंतिम मैच हरफतराई व रामपुर वार्ड के बीच खेला गया। जिसमें हरफतराई ने 10 विकेट खोकर 59 रन बनाए। वहीं रामपुरवार्ड ने 7 ओव्हर में ही विकेट गवांकर 63 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीता। प्रतियोगिता में शहर की 16 और ग्रामीण अंचल की 8 टीमों को शामिल कर 4 ग्रुपों में 6-6 टीमों को बांटा गया है। प्रारंभ में सभी टीमों के बीच सुपर लीग के मैच होंगे। तय शेड्यूल के मुताबिक सुपर लीग अंतर्गत पहले दिन 4 मैच खेले जाएंगे।
आज भी खेले जाएंगे 4 मैच
आज दूसरे दिन सोमवार को विंध्यवासिनी वार्ड विरूद्ध जालमपुर वार्ड, आमदी नगर विरूद्ध बठेना वार्ड, मराठा पारा विरूद्ध रिसाईपारा तथा सोरिद वार्ड विरूद्ध सदर उत्तर वार्ड के बीच मैच खेला जाएगा। 25 फरवरी मंगलवार को पहला मैच संबलपुर विरूद्ध साल्हेवार पारा के बीच होगा। दूसरा मैच रूद्री विरूद्ध ब्राम्हण पारा, अछोटा विरूद्ध अंबेडकर वार्ड तथा लोहरसी विरूद्ध पोस्ट आफिस वार्ड के बीच मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!