Uncategorized

अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक रहा – ज्योति हरख जैन

सेजेस भखारा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया अटल सुशासन दिवस


भखारा. सेजेस भखारा में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर अटल सुशासन दिवस श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, शाला के प्राचार्य श्री चौधरी, जनभागीदारी अध्यक्ष ईश्वर साहू एवं जितेन्द्र साहू ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन दर्शन, सुशासन की अवधारणा और उनके प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक रहा है, जो आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों ने भी अटल जी को स्मरण करते हुए उनके विचारों पर अपने भाव व्यक्त किए और प्रेरक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बना दिया। इस अवसर पर ममता चंद्राकर, डुमेंद्र गंगबेल, भूपेंद्र यादव, शिक्षक गोस्वामी जी सहित पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!