Uncategorized

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

धमतरी 30 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिलेवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की शुभाकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर आप सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो। आप सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो। कलेक्टर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जिलेवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!