Uncategorized

मांगे पूरी करने पर धमतरी जिले के राईस मिलरो ने मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार जताया आभार

शासन के मंशानुरुप कस्टम मीलिंग कार्यो को बेहतर तरीके से करते है जिले के राईस मिलर्स

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री दयालदास बघेल, श्यामबिहारी जायसवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, सौरभ सिंह, अजय चन्द्राकर, रामू रोहरा, रंजना साहू का भी जताया आभार

धमतरी। धमतरी सहित प्रदेश भर के राईस मिलरों द्वारा राज्य सरकार से विभिन्न मांगे रखी गई थी। जिसको लेकर गतिरोध जारी रहा नतीजन कस्टम मीलिंग कार्य पिछड़ा लेकिन शासन से सहमति बनने व सरकार के सकारात्मक रवैय्ये के चलते पुन: धमतरी जिले सहित प्रदेश भर के मिलर्स कस्टम मीलिंग कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गति दे रहे है। हालही में राज्य सरकार ने मिलरो की दो प्रमुख मांगो को पूरा किया है।
राईस मिल एसोसिएशन के महासंरक्षक राजेन्द्र लुंकड़, उसना राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सांखला, अरवा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोलछा, अरवा राईस मिल एसोसिएशन के संरक्षक अखिलेश खण्डेलवाल ने कहा कि हाल ही में विष्णुदेव साय केबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। जिनमें राईस मिलरों को राहत मिली है। बता दे कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024- 25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट के निर्णय से राइस मिलरों को राहत मिली है। इस फैसले से धमतरी जिले सहित प्रदेश भर के राईस मिल व्यवसाय को संजीवनी मिलेगी। इस संबंध में धमतरी जिले के राईस मिलरो द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व सम्पूर्ण भाजपा सरकार के प्रति आभार जताया है। कस्टम मीलिंग कार्य राईस मिलर्स शासन के मंशानुरुप शुरु से ही करते रहे है। लेकिन व्यापार में कुछ दिक्कते समयानुसार आती है। इस बार भी परेशानी थी। जिसे राज्य सरकार के समक्ष रखा गया सरकार ने मांगो पर गंभीरता दिखाई। जिले के राईस मिलर्स कस्टम मीलिंग कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूरा करने प्रतिबद्ध है।
राईस मिल एसोसिएशन के महासंरक्षक राजेन्द्र लुंकड़, उसना राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सांखला, अरवा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोलछा, अरवा राईस मिल एसोसिएशन के संरक्षक अखिलेश खण्डेलवाल ने कहा कि राईस मिलर्स मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू का भी आभार जताया है। उक्त नेताओं ने राईस मिलरों की मांगो को पूरा कराने अहम भूमिका निभाई है।
राईस मिल व्यवसाय प्रदेश का प्रमुख व्यवसाय है। जिनसे राईस मिलर्स के साथ ही हजारों परिवार जुड़े हुए है। यह रोजगार का प्रमुख साधन है। अर्थव्यवस्था में भी राईस मिलो की बड़ी भूमिका है। शासन के सकारात्मक निर्णय से धमतरी सहित प्रदेश के व्यवसाय में वृद्धि होगी। धमतरी जिला कस्टम मीलिंग में हमेशा अग्रणी रहा है। शासन के नीतियों के अनुरुप कार्य करने हेतु जिले के राईस मिलरों की पूरा प्रदेश में अलग पहचान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!